Fundamental Analysis क्या है? Share Market में Value Investing की A to Z Guide
Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। Share market में risk होता है। किसी भी stock में invest करने से पहले अपनी खुद की research (DIY) करें या किसी SEBI registered financial advisor से सलाह ज़रूर लें।
Stock market में लगभग हर दिन हज़ारों stocks की prices ऊपर-नीचे होती हैं। नए investors अक्सर TV recommendations, social media tips या दोस्तों की सलाह सुनकर अपना hard-earned पैसा invest कर देते हैं।
कुछ वक़्त के लिए शायद luck आपका साथ दे और profit मिल जाए। लेकिन, long-term wealth creation के लिए सिर्फ luck और tips काफ़ी नहीं होते। एक successful और professional investor किसी company को उसके share price से नहीं, बल्कि उसके business की असली ताक़त से judge करता है। इसी scientific process को Fundamental Analysis कहा जाता है।
अगर आप Warren Buffett जैसी Value Investing सीखना चाहते हैं, तो यह article आपके लिए है। इस guide में हम basics से लेकर advanced financial ratios तक सब कुछ practical examples के साथ समझेंगे, ताकि आप एक smart investor बन सकें।
Fundamental Analysis क्या है?

Fundamental Analysis एक ऐसी deep research process है जिसमें किसी company की “real business value” (Intrinsic Value) निकाली जाती है।
इसका main goal सिर्फ share का current price देखना नहीं है। इसका objective यह समझना है कि क्या यह company आने वाले 5, 10 या 20 सालों में consistent profit कमा सकती है या नहीं।
Simple language में समझें:
Fundamental Analysis = Company के business model, financial strength, management की quality और future growth को समझकर long-term investment decision लेना।
इस analysis में एक investor company की annual reports, balance sheet, industry के trends और देश की economy का detailed study करता है।
Fundamental Analysis का Main Objective
Fundamental Analysis का सबसे बड़ा goal है: Market Price और Intrinsic Value के बीच का gap ढूँढना।
- Undervalued Stock: अगर Market Price, Intrinsic Value से कम है (Market Price < Intrinsic Value), तो stock undervalued माना जाता है। यहाँ invest करना profitable हो सकता है। Stock हमेशा discount देती है कोई geopolitical tension, war, inflation की वजह से जब main index में गिरावट आता है तो उसके साथ fundamental strong company भी गिरती है, उसी right time पे undervalued stock research करके invest करते हैं।
- Overvalued Stock: अगर Market Price, Intrinsic Value से ज़्यादा है (Market Price > Intrinsic Value), तो stock महंगा (overvalued) माना जाता है। अगर किसी stock का fundamental strong भी है फिर भी अगर overvalued stock high पर buy करते हैं तो अच्छा return नहीं मिलेगा। Overvalued stock का correction का wait करना चाहिए या यहाँ invest करने से बचना चाहिए।
Fundamental Analysis vs Technical Analysis
अक्सर beginners इन दोनों terms में confuse हो जाते हैं। चलिए इसको एक simple table से समझते हैं:
| Feature | Fundamental Analysis | Technical Analysis |
| Focus | Business की असली value और financials पर। | Share के price chart और volume पर। |
| Time Horizon | Long-term investing (सालों के लिए)। | Short-term trading (दिनों या महीनों के लिए)। |
| Data Used | Balance sheet, P&L statement, Annual reports. | Candlestick patterns, RSI, MACD indicators. |
| Objective | Intrinsic Value (सही कीमत) ढूँढना। | Price का अगला trend और momentum पकड़ना। |
| Style | Warren Buffett style (Value Investing)। | Active Trader style (Swing/Day Trading)। |
Company Analysis का Complete Framework

जब आप किसी company को deeply analyse करते हैं, तो 3 main pillars पर ध्यान देना होता है:
1. Economic Analysis (Macro View)
Economy अच्छी होगी तभी business चलेगा। इसमें देश का GDP growth, inflation (महंगाई), interest rates, और government policies को देखा जाता है। Growing economy हमेशा business के लिए अच्छी होती है। किसी country की real GDP देखना है अगर 6-7% है तो better और stock market के लिए अच्छा sign है।
2. Industry Analysis
हर company एक specific sector का हिस्सा होती है (जैसे IT, Pharma, Banking, FMCG)। आपको देखना है कौन सी industry country की economy सबसे ज्यादा contribute कर रही है। उस industry का future कैसा है। क्या आने वाले समय में इस product की demand बढ़ेगी? Industry में competition कैसा है?
3. Company Analysis (Micro View)
यह सबसे crucial step है। इसमें आपको company के core business को समझना होता है।
- Company actually करती क्या है?
- इनका revenue model क्या है (money का source क्या है)?
- क्या इनके पास कोई Economic Moat (Competitive Advantage) है जिसे बाकी companies easily copy न कर सकें?
Financial Statements कैसे पढ़ें? (Beginners Guide)
Fundamental analysis का base numbers होते हैं। किसी भी company की financial health check करने के लिए 3 main statements पढ़ने आने चाहिए:
- Profit & Loss (P&L) Statement: यह बताता है कि एक financial year में company ने कितनी sales (revenue) की और उसमें से सारे खर्चे (expenses) निकालने के बाद कितना Net Profit बचाया।
- Balance Sheet: यह company की औकात बताती है। इसमें Assets (Company के पास क्या है) और Liabilities (Company को दूसरों का कितना पैसा चुकाना है) का हिसाब होता है।
- Cash Flow Statement: P&L में दिखने वाला profit कई बार paper पर होता है। Cash flow statement बताती है कि company के bank account में actual ‘Hard Cash’ कितना आया और कितना गया। Positive Operating Cash Flow एक बहुत healthy sign है।
7 Important Financial Ratios (With Practical Examples)
यह section इस article का सबसे important part है। यहाँ हम top ratios को formulas और real-life examples के साथ समझेंगे।
1. EPS (Earnings Per Share)
EPS बताता है कि company अपने हर एक share पर कितना रुपया कमा रही है। लगातार बढ़ता हुआ EPS एक excellent sign है।
Formula:
EPS = (Net Profit – Preferred Dividends) ÷ Total Number of Outstanding Shares
Example:
मान लीजिए ‘ABC Ltd’ का साल का Net Profit ₹1,00,000 है। Market में इस company के total 10,000 shares हैं।
EPS = 1,00,000 / 10,000 = ₹10
इसका मतलब company हर share पर ₹10 का profit generate कर रही है।
2. P/E Ratio (Price to Earnings Ratio)
P/E Ratio बताता है कि company के ₹1 के profit के लिए आप market में कितने रुपये देने को तैयार हैं। यह valuation check करने का सबसे famous tool है।
Formula:
P/E Ratio = Current Market Price of Share ÷ EPS
Example:
अगर ‘ABC Ltd’ का share price ₹200 चल रहा है और उसका EPS ₹10 है।
P/E Ratio = 200 / 10 = 20
इसका मतलब आपको company के ₹1 का profit खरीदने के लिए ₹20 देने पड़ रहे हैं। इसे हमेशा उसकी competitor companies के P/E से compare करें।
3. P/B Ratio (Price to Book Ratio)
अगर company आज के आज बंद हो जाए और अपने सारे assets बेच कर कर्ज़ा चुका दे, तो जो पैसा बचेगा उसे Book Value कहते हैं। P/B ratio banking और finance stocks के लिए best होता है।
Formula:
P/B Ratio = Current Market Price of Share ÷ Book Value Per Share
Example:
अगर bank का share price ₹150 है और उसकी Book Value per share ₹50 है।
P/B = 150 / 50 = 3
यानी आप उसकी real value से 3 गुना ज़्यादा price pay कर रहे हैं।
4. ROE (Return on Equity)
ROE बताता है कि shareholders ने जो पैसा company में लगाया है, company उस पर कितने percentage का return generate कर रही है। 15% से ज़्यादा ROE generally बहुत अच्छा माना जाता है।
Formula:
ROE = (Net Income ÷ Shareholder’s Equity) × 100
Example:
अगर आपने (और बाकी shareholders ने) मिलकर ₹5,00,000 company में लगाए हैं (Equity), और company साल का ₹1,00,000 profit (Net Income) कमा रही है।
ROE = (1,00,000 / 5,00,000) * 100 = 20%
यानी आपके लगाए गए पैसे पर company 20% की growth दे रही है।
5. ROCE (Return on Capital Employed)
ROCE बताता है कि company ने total लगाए गए पैसे (Shareholders का पैसा + Bank का Loan) पर कितना return कमाया। यह ratio debt वाली companies का true picture दिखाता है।
Formula:
ROCE = (EBIT ÷ Total Capital Employed) × 100
(EBIT = Earnings Before Interest & Taxes)
Example:
Company ने ₹5,00,000 equity और ₹5,00,000 bank loan लिया (Total Capital = ₹10,00,000)। अगर इनका Operating Profit (EBIT) ₹2,00,000 है।
ROCE = (2,00,000 / 10,00,000) * 100 = 20%
यह show करता है कि company loan के पैसे का भी efficiently use कर रही है।
6. Debt to Equity Ratio
यह ratio बताता है कि company के ऊपर अपने खुद के capital के comparison में कितना कर्ज़ा (loan) है। Ideal ratio 1 से कम होना चाहिए।
Formula:
Debt to Equity = Total Liabilities (Debt) ÷ Shareholder’s Equity
Example:
अगर ‘XYZ Ltd’ के पास ₹4,00,000 का total bank debt है और उनकी total equity ₹8,00,000 है।
Debt to Equity = 4,00,000 / 8,00,000 = 0.5
यह 1 से कम है, यानी company पर कर्ज़ा काफ़ी manageable level पर है।
7. Current Ratio
यह एक liquidity ratio है। यह बताता है कि अगर company पर अचानक कोई short-term खर्चा या liability आ जाए, तो क्या company उसे easily pay कर सकती है? इसका result 1.5 से 2 के बीच ideal होता है।
Formula:
Current Ratio = Current Assets ÷ Current Liabilities
Example:
अगर company के पास 1 साल में cash में convert होने वाले assets ₹2,00,000 हैं और 1 साल में चुकानी वाली liabilities ₹1,00,000 हैं।
Current Ratio = 2,00,000 / 1,00,000 = 2
इसका मतलब company completely safe position में है।
Financial Ratios Comparison Chart
| Financial Ratio | Good 👍 | Average ⚠️ | Poor ❌ |
| ROE | Above 20% | 15%–20% | Below 10% |
| ROCE | Above 18% | 12%–18% | Below 10% |
| Debt to Equity | Less than 0.50 | 0.50–1.00 | Above 1.00 |
| Current Ratio | 1.5–2.0 | 1.0–1.5 | Below 1.0 |
Note: Banking, NBFC, Insurance और Utilities जैसे sectors में कुछ ratios (Debt to Equity और Current Ratio) अलग तरह से interpret किए जाते हैं। इसलिए हमेशा same industry की companies के साथ comparison करें।
Intrinsic Value और Margin of Safety क्या है?
Intrinsic Value का मतलब है किसी stock की “True Value”। Share की market price sentiment और news से रोज़ बदलती है, पर intrinsic value business के actual earnings पर depend करती है।
Margin of Safety Value Investing का सबसे बड़ा rule है जिसे Benjamin Graham ने सिखाया था। इसका simple rule है कि आप stock को उसकी Intrinsic Value से सस्ते में खरीदो ताकि आपका risk cover हो जाए।
Example: अगर आपने analysis करके निकाला कि company की Intrinsic Value ₹100 है, तो आप उसे ₹100 में नहीं, बल्कि ₹70 या ₹80 (Discount) पर खरीदने का wait करेंगे। यह बचा हुआ ₹20-₹30 ही आपका Margin of Safety है।
Fundamental Analysis में Red Flags (किसे Avoid करें?)
किसी भी stock को buy करने से पहले इन warning signs को ज़रूर check करें। अगर ये दिखें, तो stock से दूर रहना बेहतर है:
- Continuous Negative Cash Flow: Company profit दिखा रही है पर bank में cash नहीं आ रहा।
- High Debt Levels: कर्ज़ा लगातार बढ़ रहा हो और profit उसे cover न कर पा रहा हो।
- Promoters Pledging: अगर promoters ने अपने खुद के shares bank के पास गिरवी (pledge) रखे हैं।
- Frequent Auditor Resignations: अगर company के CAs बार-बार resign कर रहे हैं, तो accounts में गड़बड़ी हो सकती है।
- Unclear Corporate Governance: Management track record ख़राब होना या उनपर frauds के cases होना।
Frequently Asked Questions (FAQs)
क्या Fundamental Analysis beginners के लिए difficult है?
नहीं। Basics समझने के बाद धीरे-धीरे financial statements और ratios आसानी से सीखे जा सकते हैं। शुरुआत हमेशा simple concepts से करनी चाहिए।
क्या Fundamental Analysis से guaranteed profit होता है?
नहीं। Stock market में कोई भी analysis method profit की 100% guarantee नहीं देता। यह आपको informed decision-making (सही फैसले लेने) में मदद करता है, लेकिन market risk हमेशा अपनी जगह रहता है।
क्या long-term investors के लिए Fundamental Analysis important है?
हाँ, बिल्कुल। इसका main focus business और sustainable growth पर होता है, जो longer period में wealth creation के लिए सबसे ज़रूरी है।
क्या सिर्फ ratios देखकर stock खरीद लेना चाहिए?
नहीं। सिर्फ numbers देखना काफ़ी नहीं है। Ratios के साथ-साथ business model, company की management, industry के trends और overall valuation को समझना भी बहुत ज़रूरी है।
Conclusion
Fundamental Analysis कोई rocket science नहीं है, बल्कि अपने common sense और basic math को use करके किसी business को समझने की एक powerful आदत है। सिर्फ tips के basis पर trading करना gambling के बराबर है, लेकिन company के financial ratios, balance sheet, और management को समझकर लगाया गया पैसा असल में Investing होता है।
एक multibagger stock ढूँढने के लिए patience, discipline और continuous learning की ज़रूरत होती है। Starting में financials थोड़े मुश्किल लग सकते हैं, लेकिन एक बार समझ आने के बाद market के short-term noise से आपको डर नहीं लगेगा।
मेरा आपसे एक सवाल है: ऊपर दिए गए 7 ratios में से आपको सबसे powerful ratio कौन सा लगता है stock को analyse करने के लिए, और क्यों?
शेयर बाजार में निवेश कैसे शुरू करें? (A to Z Guide ) | Step-by-Step